श्यामनगर में एक कारोबारी के बंगले में रविवार सुबह नौकर का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। बड़े भाई ने मामला संदिग्ध बताया है। बिहार के मधुबनी जिले के ग्राम परसौली निवासी विपती मुखिया का बेटा सिकेंदर कुमार (18) पिछले दो वर्षों से श्याम नगर में रहने वाले शोरूम कारोबारी राजेश गुप्ता के बंगले में काम कर रहा था। वह बंगले के सर्वेंट क्वाटर में रहता था।
बड़े भाई राजा ने बताया कि उनकी शनिवार रात करीब नौ बजे सिकेंदर से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। उसने एक-दो दिन में मिलने की भी बात कही थी, लेकिन रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। सिकेंदर के दोनों पैर मुड़े हुए और जमीन को छू रहे थे।