कानपुर में घाटमपुर के बलहापारा गांव किनारे दो दिन पहले घर से निकले युवक का शव रविवार सुबह पेड़ स्वागत लटकता मिला। परिजनों ने युवक की हत्याकर शव टांगे जाने की आशंका पुलिस से जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी विमल (23) पुत्र स्व. वीरेंद्र पुणे में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।
चार माह पहले वह गांव आया था। शुक्रवार देर शाम घर से खेत जाने को कहकर निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला, तो परिजनों ने शनिवार शाम थाने पहुंचकर युवक के लापता होने की शिकायत की थी। पुलिस को परिजनों ने बताया था कि युवक का फोन बंद जा रहा है। ग्रामीणों ने सुबह गांव के किनारे बम्बुराही में विमल का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकते देखा।