फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कहीं घर के छज्जे पर फेंका नवजात का शव तो कहीं कूड़े के ढेर में आया नजर, कुत्ते नोच रहे थे

Fri, 24 Jul 2020 10:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी के शिवकटरा में शुक्रवार दोपहर किसी ने नवजात बच्चे का शव घर के छज्जे पर फेंक दिया। घर के सदस्यों ने जब यह शव देखा तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं नजीराबाद थाना क्षेत्र में भी कूड़े के ढेर में एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को कुत्ते नोच रहे थे। चकेरी के शिवकटरा स्थित पानी की टंकी के पास नेकराम प्रजापति का घर है। उनके बेटे गौरव ने बताया कि तीन मंजिल के मकान में नीचे उनका जनरल स्टोर है।

दुकान बंद है। दोपहर में वह बाजार गया था। गौरव की पत्नी रूबी ने बताया कि वह घर की पहली मंजिल पर स्थित रसोई में खाना बना रही थी। इस बीच छज्जे में कुछ गिरने की आवाज आई। जाकर देखा तो वहां नवजात का शव पड़ा था।
विज्ञापन


रूबी के मुताबिक किसी ने शव को छज्जे पर फेंका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। चकेरी इंस्पेक्टर आरके गुप्ता ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ की गई लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल सकी। मामले में छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें