फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सराफा व्यापारी का रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 15 Nov 2026 11:05 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अभिनेश कुमार गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाली बहन के घर घूमकर लौट रहे सर्राफ अभिनेश कुमार गुप्ता (31) का शव शनिवार को संदिग्ध हालात में गोविंदपुरी स्टेशन के आउटर रेलवे ट्रैक किनारे मिला। परिजन ने छठ पूजा पर्व के चलते ट्रेन में भीड़ की धक्कामुक्की से गिरने की आशंका जताई है। मूलरूप से बलिया के सुखपुरा के जीरा बस्ती, नई बस्ती निवासी अभिनेश अपने पिता जगदीश के साथ ज्वैलरी शॉप चलाते हैं। परिवार में भाई अमित, मां मीना देवी हैं। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे चाचा राजकुमार ने बताया कि 10 नवंबर को अभिनेश बहन सरिता के यहां नजफगढ़ घूमने गया था। वहां से 13 नवंबर को घर लौट रहा था तभी गोविंदपुरी स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें