कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानाें पर सोमवार को अज्ञात युवक व महिला का शव मिला। पुलिस शवों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। दोनों की उम्र 35 से 42 के बीच बताई गई। युवक का शव औद्योगिक क्षेत्र में सुबह करीब 10:30 बजे सड़क किनारे पड़ा मिला। चेहरे से खून बह रहा था और पास में खड़े एक ट्रक के पहियों पर खून के निशान मिले।
वहीं, महिला का करीब सात दिन पुराना शव पनकी रतनपुर नहर में उतराता मिला। शव के निचले हिस्से में कोई कपड़े नहीं थे। शव को लेकर पनकी और कल्याणपुर पुलिस के बीच काफी देर तक सीमा विवाद रहा। मौके पर लेखपाल को बुलाना पड़ा। बाद में एसीपी पनकी अमित चौरसिया मौके पर पहुंचे और सीमा विवाद दूर कराया। इसके बाद पनकी पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।