फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सर्वे करने जा रहे BLO पर लाठी-डंडों से हमला; हमलावरों ने दी जान से मारने की धमकी, कार्रवाई की मांग

Sun, 11 Jan 2026 10:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर में दस्तावेज न देने पर 282 लोगों के नाम मतदाता सूची से काटने पर नाराज दबंगों ने बीएलओ दिनेश कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
हमले की जानकारी देते बीएलओ दिनेश कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर मेंं बिल्हौर के गया प्रसाद नगर मोहल्ले में शनिवार को एसआईआर अभियान के दौरान सर्वे करने जा रहे बीएलओ दिनेश कुमार को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। बीएलओ का आरोप है कि अभिलेख न जमा न करने पर उन्होंने कुछ मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए थे। उन्हीं लोगों ने हमला किया है। इसकी सूचना उन्होंने एसडीएम और एसीपी बिल्हौर को देकर कार्रवाई की मांग की है। नानामऊ प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर तैनात दिनेश कुमार गया प्रसाद नगर, अशोक नगर और आजाद नगर मोहल्ले के बीएलओ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

http://

दिनेश कुमार ने बताया कि उनके बूथ में 669 मतदाता थे, कई बार अनुरोध के बाद भी 282 लोग अपने अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सके, जिस कारण उनका नाम मतदाता सूची से अलग कर दिया गया है। शनिवार शाम वह सर्वे के लिए जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद धमकी देते हुए भाग गए। उधर, खंड शिक्षाधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि बीएलओ दिनेश कुमार के साथ हुई घटना की जानकारी है। एसडीएम और एसीपी को मामले से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें