कानपुर में भाजयुमो की कानपुर-बुंदेलखंड जिला कार्यकारिणी सदस्य किदवईनगर निवासी विवेक निगम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किदवईनगर थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया है कि 2019 में उनकी बेटी नाबालिग थी और 11वीं की छात्रा था।
विवेक निगम उसे बहला फुसला कर अपने साइट नंबर वन स्थित घर पर ले गया और कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो बनाने के साथ ही फोटो भी खींच लिए। इसके बाद फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
इससे तंग आकर बेटी ने 14 दिसंबर 2020 को उन्हें पूरी घटना बताई। पीड़ित के अनुसार वह अभी तक बेटी और अपनी इज्जत के डर से सामने नहीं आए, लेकिन विवेक ने इस कमजोरी का फायदा उठाकर खुलेआम उन्हें व बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने शनिवार को थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, अपहरण आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।