फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चौकी इंचार्ज की अभद्रता पर भड़के भाजपाई; थाने में घंटों चला हंगामा और धरना, ADCP ने दिए जांच के आदेश

Fri, 26 Dec 2025 04:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अशोक नगर चौकी इंचार्ज की अभद्रता के विरोध में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने नजीराबाद थाने में धरना दिया। एसीपी की जांच रिपोर्ट के बाद दोषी दरोगा पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज की बदसलूकी पर कार्यकर्ताओं का थाने में हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नजीराबाद थाना क्षेत्र के अशोक नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। चौकी इंचार्ज द्वारा एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ कथित अभद्र व्यवहार से नाराज होकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। सीसामऊ विधानसभा के कई मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंचे।

विज्ञापन

अभद्रता की खबर फैलते ही कार्यकर्ताओं ने नजीराबाद थाने के अंदर ही धरना दे दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख बीजेपी जिलाध्यक्ष, एडीसीपी सेंट्रल और एसीपी मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद ही कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ।

विज्ञापन

दोषी पाए जाने पर चौकी इंचार्ज पर होगी कार्रवाई
कौशलपुरी मंडल महामंत्री नरेन्द्र अग्रवाल ने आरोप लगाया कि अशोक नगर चौकी इंचार्ज ने उनके साथ पद की गरिमा के विरुद्ध व्यवहार किया।  एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।  एसीपी कर्नलगंज को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में चौकी इंचार्ज दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें