दोषी पाए जाने पर चौकी इंचार्ज पर होगी कार्रवाई
कौशलपुरी मंडल महामंत्री नरेन्द्र अग्रवाल ने आरोप लगाया कि अशोक नगर चौकी इंचार्ज ने उनके साथ पद की गरिमा के विरुद्ध व्यवहार किया। एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। एसीपी कर्नलगंज को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में चौकी इंचार्ज दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।