फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भाजपा नेता की बेटी को किया प्रताड़ित, पति, सास-ससुर के खिलाफ एफआईआर

Sat, 08 Aug 2026 11:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चकेरी में भाजपा नेता ने अपनी बेटी के ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, छेड़खानी और यौन उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। भाजपा नेता का आरोप है कि उन्होंने बेटी की शादी में करीब 80 लाख रुपये खर्च किए लेकिन शादी के बाद पति शराब के नशे में पीटने लगा। सास-ससुर कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। ससुर ने बेटी से छेड़खानी की। शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। बेटी को पति के नपुंसक होने का पता चला। विरोध करने पर बेटी को घर से निकाल दिया गया।

विज्ञापन


शहर के एक बड़े माननीय के काफी खास बताए जाने वाले भाजपा नेता ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि बेटी का विवाह दो फरवरी 2025 को मुंबई निवासी युवक से किया था। बेटी ससुराल पहुंची तो पति शराब के नशे में उसे पीटने लगा। बेटी को कई बार भूखा रखा गया। कमरे में ताला लगाकर बंद कर दिया जाता था। आरोप है कि ससुर बहाने से बेटी के साथ छेड़खानी करता था।

आरोप है कि बेटी ने जब पति की नपुंसकता की बात सास-ससुर से की तो ससुर ने आपत्तिजनक प्रस्ताव रखते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। बेटी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। भाजपा नेता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें