ये कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र
27 फरवरी को दोपहर में बैटल ऑफ बैंड और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। शाम को भव्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें सबीना अदीब, दिनेश बावरा, प्रताप फौजदार, शंभू शिखर और स्वयं श्रीवास्तव जैसे कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। अंतिम दिन शास्त्रीय संगीत और लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी। बुंदेलखंड का पाई डंडा, ब्रज की होली, राजस्थान का मांड गायन, पंजाब का गतका और ओडिसा का गोटीपुआ नृत्य कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा।