फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिठूर फार्म हाउस के गार्डरूम में मिला केयरटेकर का रक्तरंजित शव, साथ रहने वाला संदिग्ध साथी फरार

Sat, 08 Aug 2026 06:56 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर के सिंहपुर इलाके में शुक्रवार देर शाम केशव वाटिका फार्म हाउस के गार्डरूम में केयरटेकर फूलचंद्र यादव (58) का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव चारपाई पर पड़ा था और सिर से रिसा खून चारपाई के नीचे तक फैला था। वहीं, मृतक के साथ फार्म हाउस में रहने वाला एक व्यक्ति घटना के बाद से लापता है। पुलिस हत्या की आशंका समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
फार्म हाउस में जाँच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर इलाके में स्थित केशव वाटिका फार्म हाउस के गार्डरूम में शुक्रवार देर शाम केयरटेकर का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 58 वर्षीय फूलचंद्र यादव के रूप में हुई है, जिनका शव चारपाई पर पड़ा मिला और सिर से खून रिसकर फर्श पर फैला हुआ था। घटना के बाद से उनके साथ रहने वाला दूसरा साथी मौके से गायब है, जिससे पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए उसकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

सुपरवाइजर ने देखा खून से लथपथ शव, मची अफरातफरी

मूल रूप से अयोध्या जिले के थाना खनडसा अंतर्गत पूरे धौराहरा काली चरण निवासी फूलचंद्र लंबे समय से फार्म हाउस परिसर के गार्डरूम में रहकर देखरेख कर रहे थे। शुक्रवार शाम जब फार्म हाउस के सुपरवाइजर मान सिंह मौके पर पहुंचे, तो गार्डरूम का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर उन्होंने चारपाई पर फूलचंद्र का शव खून से लथपथ हालत में देखा। सिर से बहता खून देखकर मान सिंह चीखते हुए बाहर भागे और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी और बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट और आसपास से बीड़ी समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के अयोध्या स्थित परिजनों को दे दी है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि फूलचंद्र के साथ रात में एक अन्य व्यक्ति भी रुकता था, जो घटना के बाद से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता है। फार्म हाउस के अन्य कर्मचारी उस व्यक्ति की सटीक पहचान नहीं बता सके हैं।

विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। फिलहाल फार्म हाउस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्ध साथी की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें