फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चिड़ियाघर के कई वन्यजीवों, झील, तालाब में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं

Wed, 28 May 2025 11:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की ओर से आईवीआरआई बरेली भेजे गए 11 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिड़ियाघर के कई वन्यजीवों, झील, तालाब में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की ओर से आईवीआरआर बरेली भेजे गए 11 सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आई है। अब भोपाल के राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


गोरखपुर से इलाज के लिए चिड़ियाघर लाए गए शेर पटौदी और मोर की बर्ड फ्लू से मौत हो गई थी। एक बतख ने भी दम तोड़ दिया था। 21 मई को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की पांच सदस्यीय टीम जांच के लिए चिड़ियाघर आई थी। इसमें डिपार्टमेंट ऑफ एनिमल हसबेंडरी दिल्ली के ज्वाइंट डॉयरेक्टर डॉ. विजय कुमार तेवतिया, राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार, आईवीआरआई बरेली के वाइल्ड लाइफ प्रमुख डॉ. एम पावड़े और वैज्ञानिक डॉ. एम करिकलन, वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.करण जैन शामिल थे। टीम ने वन्यजीवों साथ ही झील, तालाब, वन्यवीजों के पानी पीने के लिए बनाए गए हौज व पानी के एकत्र होने के अन्य स्थानों से नमूने लिए थे। इन्हें जांच के लिए बरेली और भोपाल लैब भेजा था।

बरेली से 11 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है, इसमें पानी और वन्यजीवों के सैंपल थे। रिपोर्ट से काफी राहत मिली है। हालांकि फाइनल रिपोर्ट भोपाल लैब से आनी है। उसके आते ही खतरा कम माना जा सकता है। - श्रद्धा यादव, निदेशक चिड़ियाघर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें