फजलगंज निवासी अजीत गुप्ता पिटाई और लूट का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया रामबाग निवासी दोस्त शुभम शुक्ला सैन्यकर्मी है। बुधवार शाम वह शुभम संग जेके मंदिर के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे तभी दो बाइकों पर सवार चार युवक पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन लोगों ने शुभम की सोने और उसकी चांदी की चेन लूट ली। विरोध पर साथियों को बुलाकर पीटा। नजीराबाद थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर विजय नामक युवक को पकड़ा गया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।