फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लोडर की टक्कर से बाइक सवार गिरा, हेलमेट टूटकर सिर में घुसा, मौत

Wed, 11 Dec 2024 11:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले बाइक सवार युवक को बुधवार को जूही खला पुल पर तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया और काफी दूर घिसटता चला गया। इस दौरान सिर पर लगाया हेलमेट गिरने की वजह से टूट गया और उसका एक टुकड़ासिर में घुस गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परमपुरवा निवासी राजेंद्र प्रजापति का बेटा सौरभ (30) उन्नाव की एक चमड़ा फैक्टरी में काम करता था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से डयूटी के लिए निकला। जूही खलवा पुल के पास ट्रांसपोर्टनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह उछल कर गिरा और लगाया हुआ हेलमेट टूटकर सिर में ही घुस गया। इससे वह खून से लथपथ हो गया। भीड़ दौड़ी तो चालक मौके पर लोडर छोड़कर भाग गया। लोगों ने घायल सौरभ को पुलिस की मदद से हैलट अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक सौरभ अमन, पूजा पारुल में सबसे बड़ा था। हादसे के बाद मां मंजू बदहवास हो गई। पिता अपने बड़े बेटे का फटा बैग लेकर पोस्टमाॅर्टम में घूमता रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लोडर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें