फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल

Wed, 13 Aug 2025 08:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिधनू में मंगलवार देर रात कठेरुआ गांव के पास सड़क हादसा हुआ। पड़ाेसी युवक के साथ एक ही बाइक से तीनों घाटमपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिधनू के कठेरुआ गांव के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं पिता-पुत्र को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के राजननगर सागरपुरी निवासी वीरेंद्र कुमार (45) मंगलवार रात पड़ोसी सुमित प्रजापति और उनके पिता धर्मराज के साथ एक ही बाइक से घाटमपुर जा रहे थे। बाइक सुमित चला रहा था। कठेरुआ गांव के पास डंपर पीछे से बाइक में टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां डाॅक्टर ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, धर्मराज और सुमित को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया। मृतक के परिवार में कोई सदस्य न होने से पुलिस ने पड़ोसी धर्मराज के दूसरे बेटे अजय को शव सुपुर्द कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिधनू इंस्पेक्टर थाना जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें