फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: हाईवे पर खड़ी पिकअप में घुसी बाइक, किशोर की मौत और तीन बच्चे घायल, हैलट अस्पताल में भर्ती

Wed, 06 May 2026 12:08 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नौबस्ता हाईवे पर बुधवार सुबह शादी से लौट रहे चार बच्चों की बाइक सड़क पर खराब खड़ी पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बच्चों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया। नौबस्ता हाईवे पर रात से खराब खड़ी पिकअप में पीछे से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में घायल 17 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे घायल हैं।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पिकअप  मंगलवार रात करीब 11 बजे से हाईवे पर खराब खड़ा था। वाहन चालक ने इसकी सूचना पहले ही एनएचएआई को दे दी थी। बुधवार सुबह करीब सात बजे भदरस में शादी समारोह से लौट रहे चार बच्चे एक ही बाइक पर सवार थे। तभी उनकी बाइक पिकअप से टकरा गई। सूचना मिलते ही नौबस्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

अन्य तीन बच्चों का हैलट अस्पताल में चल रहा है इलाज
सभी घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान चकेरी के मवइया गांव निवासी विजय के बेटे शिवा गौतम की मौत हो गई। बाइक वही चला रहा था। हादसे में घायल अन्य तीन बच्चों का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजन भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें