फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ई-रिक्शा से टकराई बाइक, मारपीट का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार

Mon, 20 Oct 2025 07:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाजमऊ थानाक्षेत्र में बाइक और ई रिक्शे से टक्कर के बाद जमकर मारपीट हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बीते दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे कुछ युवक एक पीड़ित को दौड़ाकर पीट रहे थे। बताया गया था कि जाजमऊ थाने से सौ मीटर दूर ई रिक्शा से बाइक टकराने पर बाइक सवारों ने चालक को पीटा था। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपी कैलाश नगर निवासी बबलू गौतम, तिवारीपुर निवासी सचिन और जाजमऊ दीदार होटल के पीछे के निवासी फिरोज खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें