फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भरत भूषण समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल, प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने दिलाई शपथ, लखनऊ में ली सदस्यता

Tue, 04 Aug 2026 12:49 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष भरत भूषण उर्फ फौजी ने अपने समर्थकों और कानपुर-घाटमपुर क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के करीब 25 पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।
विज्ञापन
लखनऊ में कांग्रेस में शामिल होने वालों का स्वागत करते प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम व - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष भरत भूषण उर्फ फौजी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। सोमवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कानपुर नगर व घाटमपुर के विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े करीब 25 पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सभी नेताओं को सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। पार्टी राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखेगी।

विज्ञापन

सदस्यता ग्रहण का संचालन नौशाद आलम ने किया
कानपुर से शहर के कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे। सदस्यता ग्रहण का संचालन भी नौशाद आलम ने किया। उन्होंने ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का परिचय कराया। नव सदस्य बने नेताओं की ओर से रामशंकर अंबेडकर ने प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें