श्री जगन्नाथ जी भक्त परिवार की ओर से रविवार को किदवईनगर स्थित एक लॉन में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दाैरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की झांकी फूलों से सजाई गई और भगवान को 41 थालों में छप्पन भोग लगाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक विजय गुप्ता ने श्रीगणेश जी आरती से की। बाद में सुनील स्नेही पार्टी के कलाकारों ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। धाम जगन्नाथ का, तीर्थ पुरी नाम का, भक्तों सब मिलकर इनकी वंदना करो, बांके बिहारी की देख छटा जैसे भजन सुनकर श्रद्धालु खूब झूमे और भगवान जयकारे लगाए।