कोहरे के कारण गुरुवार को भी तीनों फ्लाइट देरी से आईं। चकेरी एयरपोर्ट पर बंगलूरू की फ्लाइट 2:15 घंटा देरी से 3:05 बजे कानपुर आई। इसमें 212 यात्री आए और 216 यात्री गए। दिल्ली की फ्लाइट 2:01 बजे आई। इसमें 215 यात्री आए और 269 गए। वहीं, मुंबई की फ्लाइट 46 मिनट की देरी से 3:21 बजे आई। इसमें 178 यात्री आए और 177 यात्री गए। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि कोहरे के कारण फ्लाइट के समय में देरी हो रही है।