फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हाईस्कूल की छात्रा ने लगाया फंदा, 23 दिन बाद इलाज के दाैरान माैत

Thu, 25 Dec 2025 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी थानाक्षेत्र के गंगागंज निवासी हाईस्कूल की छात्रा सिमरन (17) ने दो दिसंबर को फंदा लगाया था। हैलट में 23 दिन बाद इलाज के दाैरान बुधवार को माैत हो गई। मूलरूप से आजमगढ़ के सरायमील के रहने वाले हरीप्रसाद ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करते हैं। सिमरन हाईस्कूल की छात्रा थी। उसकी एक बड़ी बहन इंदिरा और एक छोटा भाई गोलू है। बताया कि सिमरन जिद्दी स्वभाव की थी। दिसंबर में गांव में चचेरे भाई की शादी में जाने की जिद कर रही थी। मना करने पर दो दिसंबर को दरवाजा बंद कर फंदा लगा लिया। उसे हैलट में भर्ती कराया था। यहां बुधवार रात डाॅक्टराें ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें