फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बर्रा और किदवईनगर पुलिस ने पकड़ा मादक पदार्थ, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 09:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बर्रा और किदवईनगर पुलिस ने चरस और गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बर्रा पुलिस ने गुरुवार को जराैली फेज-1 निवासी सुधांशु त्रिवेदी को फतेहपुर मोड़ चौराहे के पास से पकड़ा। तलाशी में उसके पास से लगभग आधा किलो चरस बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक सुधांशु चरस खरीदकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचता था।

विज्ञापन


उसके खिलाफ पहले भी आबकारी और शस्त्र अधिनियम के मामले दर्ज हैं। वहीं, किदवईनगर पुलिस ने गुरुवार को कंजड़पुरवा, साकेतनगर निवासी पवन को बीएसएनएल एक्सचेंज के सामने से गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें