एसजीएसटी विभाग ने पकड़ी प्रतिबंधित पॉलिथीन
- फोटो : अमर उजाला
एसजीएसटी के अफसरों ने कर चोरी करके लाई जा रही प्रतिबंधित पॉलिथीन की बड़ी खेप पकड़ी। वाहन में परचून का सामान के साथ ही लाखों रुपये की पॉलिथीन लाई जा रही थी। जांच और माल का सत्यापन किया गया तो पोल खुल गई। विभाग के अफसरों ने पॉलिथीन नगर निगम के अफसरों को सौंप दी।
अपर आयुक्त ग्रेड दो एसआईबी संजय पाठक ने बताया कि 21 मई को चेकिंग के दौरान सहायक आयुक्त, राज्य कर विकास चंद्र सिंह और सचल दल नौ इकाई ने कानपुर-दिल्ली मार्ग स्थित बाराजोड़ में यूपी78डीएन9801 नंबर वाले ट्रक को रोका था। ट्रक सूरज फ्रेट कैरियर का था। वाहन चालक अमित कुमार ने बताया और वाहन में लोड माल परचून का है। वाहन चालक ने माल से संबंधित दस्तावेज भी दिखाए। अधिकारी माल के भौतिक सत्यापन के लिए लखनपुर स्थित कार्यालय ले आए।