फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 250 करोड़ की ठगी में सुल्तान मिर्जा गिरोह का गुर्गा बैंक मैनेजर गिरफ्तार, दो बैंक कर्मी भी भेजे गए जेल

Thu, 20 Aug 2026 11:21 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लोगों के नाम पर बैंक शाखा में फर्म का खाता खुलवाकर अवैध लेनदेन कराते थे। चार माह पूर्व बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
ठगी में बैंक मैनेजर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

250 करोड़ की साइबर ठगी के सरगना सुल्तान मिर्जा के गिरोह का एक और गुर्गा बर्रा पुलिस के हाथ लग गया। पकड़ा गया आरोपी मुकेश झा निवासी मेहरबान सिंह का पुरवा गुमटी नंबर 5 स्थित उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक में रिलेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह लोगों के आधार व पैन कार्ड लेकर अपनी ही बैंक शाखा में फर्जी फर्मों के खाते खुलवाकर उसमें साइबर ठगी की रकम का अवैध लेनदेन करता था। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मुकेश सुल्तान मिर्जा के लिए काम करता था। चार माह पूर्व बर्रा थाने में दर्ज प्राथमिकी में वांछित था।

विज्ञापन

http://
बता दें कि करीब चार माह पूर्व बर्रा थाने में बिहार निवासी सुल्तान मिर्जा के गिरोह के सात से आठ लोगों के खिलाफ 250 करोड़ की साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में अब तक गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सुल्तान मिर्जा के सबसे करीबी राजवीर को पुलिस ने दो माह पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इससे पहले दो बैंक कर्मी भी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि सटीक सूचना पर मुकेश को गुरुवार को उसके घर के पास से पकड़ा गया है। मुकेश ने अपनी बैंक शाखा में विमलेश जनरल स्टोर, अर्जुन नमकीन भंडार और राज कांट्रैक्टर्स के नाम से फर्जी फर्में बनाकर उनमें साइबर ठगी की रकम का अवैध लेनदेन कराया है।

ठगी में बैंक मैनेजर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
10 फीसदी कमीशन पर करता था काम
पुलिस ने बताया कि मुकेश लोगों के बैंक खातों से करोड़ों की रकम का अवैध लेनदेन करता था। इसके बदले में उसे 10 फीसदी कमीशन सुल्तान की ओर से दिया जाता था। पुलिस अब मुकेश की संपत्ति का भी पता लगा रही है ताकि उसे सीज करने की कार्रवाई की जा सके।

 
विज्ञापन

बैंक मैनेजर जेल भेजा गया - फोटो : अमर उजाला
जल्द ही मिर्जा भी होगा पुलिस की गिरफ्त में
गिरोह के सरगना सुल्तान मिर्जा की आखिरी लोकेशन पुलिस को दुबई के एक डांस बार में मिली थी। जहां वह विदेशी युवतियों के साथ अय्याशी करते देखा गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुबई की सरकार से संपर्क चल रहा है । जल्द ही सुल्तान की गिरफ्तारी का भी रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें