फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ‘एटीएम में सेंध, एसी पर हाथ साफ’, चोरों ने जमकर की तोड़फोड़, पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना, जांच शुरू

Fri, 12 Jun 2026 07:45 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: स्वरूपनगर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में तोड़फोड़ कर चोर एयर कंडीशनर चोरी कर ले गए। बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के एटीएम में चोरों ने तोड़फोड़ कर एयर कंडीशनर चोरी कर लिए। घटना में एटीएम को भी नुकसान पहुंचाया गया। बैंक प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

स्वरूपनगर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा के मुख्य प्रबंधक राजीव सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आठ जून की सुबह करीब 9:50 बजे शाखा पहुंचने पर एटीएम कक्ष में तोड़फोड़ और छेड़छाड़ की जानकारी हुई। सुरक्षा गार्ड के साथ निरीक्षण करने पर पता चला कि एटीएम परिसर में लगे एयर कंडीशनर गायब हैं।

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है चोरी की घटना
एटीएम भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पडा है। घटना से बैंक की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। बताया कि इसी भवन से पहले भी एसी चोरी की घटना हो चुकी है। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें