फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: वाई-फाई लगाने के विरोध में बजरंग दल के जिला प्रमुख काे पीटा, आरोपियों पर रिपोर्ट

Tue, 22 Apr 2025 09:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बजरंग दल के जिला प्रमुख से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना कर्नलगंज थानाक्षेत्र के चुन्नीगंज इलाके की है।
विज्ञापन
हर्षित श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज थानाक्षेत्र में घर में घुसकर जबरन वाई-फाई लगाने का विरोध करने पर आरोपियों ने बजरंगदल के नेता व उसके परिवार को जमकर पीटा। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। चुन्नीगंज निवासी हर्षित श्रीवास्तव बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख हैं। आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले अभिषेक दिवाकर, आदित्य अपने 5-6 साथियों के साथ उनकी छत पर वाई-फाई लगाने के जबरन घर में घुसने लगे।

विज्ञापन


पिता सुबोध, मां मधु और चाचा ने मना किया तो अभद्रता कर गालीगलौज करने लगे। झगड़े की आवाज सुनकर वह पहुंचे तो आरोपियों ने उनपर लाठी, डंडे और बेल्ट से हमला कर दिया। किसी तरह पुलिस को सूचना दी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। कर्नलगंज इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हर्षित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल कराकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें