कानपुर में अंबेडकरवादी मनुवादी सामाजिक संगठनों के संयुक्त बैनर तले 26 नवंबर को इंदिरा नगर स्थित बुद्धा पार्क में बहुजन मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें एक शाम बाबासाहेब के नाम कार्यक्रम भी आयोजित होगा। सोमवार को आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक बुद्धा पार्क में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के आयोजक और भारतीय दलित पैंथर के अध्यक्ष धनीराम बौद्ध, राम बहल विद्यार्थी, विनोद पाल, अनिल कटियार, शैलेंद्र कुमार, आरके आजाद आदि मौजूद रहे।