फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त के बाद परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 20 Nov 2026 04:07 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अरौल थाना क्षेत्र की मकनपुर चौकी के रौगांव में शुक्रवार को सड़क किनारे एक पेड़ से युवक का शव लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर के अरौल में मकनपुर चौकी क्षेत्र के रौगांव में शुक्रवार को सड़क किनारे पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान रौगांव निवासी बबलू गौतम (36) पुत्र स्व. प्रभु दयाल के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को सूचना दी गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें