फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भव्य रथ पर सवार होकर निकले बाबा खाटू श्याम, उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, संगीतमय भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 26 Jul 2026 04:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में मां कूष्मांडा श्याम मित्र मंडल द्वारा तृतीय निशान यात्रा का आयोजन किया गया। मां कूष्मांडा देवी मंदिर से शुरू होकर यह यात्रा निर्माणाधीन श्री खाटू श्याम मंदिर, राहा तक पहुंची। इस दौरान भव्य रथ पर सवार बाबा श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और जगह-जगह प्रसाद वितरण व पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन
घाटमपुर में भव्य रथ पर सवार होकर निकले बाबा खाटू श्याम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में मां कूष्मांडा श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित तृतीय निशान यात्रा श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में मां कूष्मांडा देवी मंदिर से निर्माणाधीन श्री खाटू श्याम मंदिर, राहा तक निकाली गई। यात्रा के दौरान बाबा खाटू श्याम जी अपने भव्य रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हुए आगे बढ़े। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।

विज्ञापन

निशान यात्रा के दौरान कस्बे में नगरवासियों एवं श्याम प्रेमियों द्वारा जगह-जगह स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पूरा नगर बाबा श्याम के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा।निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Trending Videos
विज्ञापन





ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित

यात्रा के दौरान कानपुर से पधारे भजन गायकों ने बाबा श्याम के मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति में झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख इंद्रजीत सिंह के अलावा शिवबीर सिंह भदौरिया, राहुल राजावत, सत्यम चौहान, रामगोपाल सिंह, अर्जुन राठौर, हिमांशु सिंह और राजू सेंगर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें