फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सवारी बनकर बैठे शातिर, बीटेक छात्र को लूटा, ऑटो चालक समेत पांच गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 07:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 20 जुलाई को पीएसआईटी कॉलेज के छात्र के साथ लूट हुई थी। छात्र से लैपटॉप मोबाइल और नकदी ले गए थे। पुलिस ने माल बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में शातिर लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनकी पुलिस ने बीटेक छात्र से लैपटॉप मोबाइल और नकदी लूटने वाले पांच शातिरों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। शातिरों ने सवारी बनकर छात्र के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरोह में एक लड़की भी शामिल है। आरोपियों के पास से लूटा गया सामान भी बरामद हुआ है। बिहार के औरंगाबाद निवासी मोनू कुमार पीएसआईटी कॉलेज के हॉस्टल में रहकर बीटेक कर रहा है।

विज्ञापन


छुट्टी के चलते वह घर गया था। 20 जुलाई को प्रैक्टिकल के लिए घर से आया था। विजय नगर से उसने ऑटो किया। ऑटो में चालक समेत पांच लोग थे। छात्र को आगे बैठा लिया। पनकी के रानीगंज के पास ऑटो चालक ने अपने चार साथियों के साथ मारपीट कर मोबाइल, लैपटॉप, ट्रॉली बैग समेत छह हजार रुपए नकदी लूट ली। लड़की को रानीगंज छोड़ने के बहाने सूनसान इलाके में गए। लड़की को छोड़ने के बाद छात्र के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। मामले में पीड़ित छात्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में शातिर लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गुरुवार को पीएम आवास से कपली अंडरपास के पास से ऑटो सवार पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शातिरों की पहचान कानपुर देहात के डेरापुर निवासी सनी तिवारी, डेरापुर के करन कश्यप उर्फ कल्लू, शुक्लागंज निवासी सोनू वर्मा, पनकी निवासी तिलक और पनकी निवासी आयुषी के रूप में हुई है। जिसमें से सनी तिवारी, करन कश्यप और सोनू वर्मा वर्तमान में पनकी इलाके में ही किराए पर रह रहे थे। ऑटो सोनू चला रहा था। आरोपियों के पास से छात्र से लूटा गया मोबाइल, लैपटाप और ट्रॉली बैग के अलावा ऑटो भी बरामद हुआ है। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में से सनी तिवारी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें