फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बीटेक छात्र का बेड पर मिला शव, गले में लिपटी थी चादर, 4-5 माह पहले पिता ने भी की थी खुदकुशी

Sat, 30 May 2026 10:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शनिवार को प्रैक्टिकल के कारण ताऊ जगाने पहुंचे तब घटना का पता चला। मामला नजीराबाद का है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नजीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र का शव उसके कमरे में बेड पर औंधे मुंह पड़ा मिला। उसके गले में चादर लिपटी थी। करीब चार-पांच महीने पहले उसके शिक्षक पिता ने भी खुदकुशी की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवाहरनगर कमला नेहरू पार्क के पास निवासी अमन शुक्ला उर्फ हर्ष (23) का शनिवार सुबह बेड पर शव मिला।

विज्ञापन


ताऊजी अनिल शुक्ला ने बताया कि भतीजा मंधना स्थित केआईटी कॉलेज से कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर रहा था और थर्ड ईयर का छात्र था। शनिवार को भतीजे का प्रैक्टिकल था इसलिए वह उसे सुबह उठाने पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई जहां कमर के ऊपर का हिस्सा बेड पर व पैर गांठ के बल जमीन पर टिके मिले।

विज्ञापन

शव देख बिलख पड़े परिजन
अंदेशा जताया जा रहा है कि फंदा लगाने के बाद वह नीचे गिर गया होगा। रुंधे गले से ताऊ ने बताया कि गोंडा में तैनात अमन के शिक्षक पिता दुर्गेश शुक्ला ने भी खुदकुशी कर ली थी। बेटे की मौत के बाद मां नीलम और उसके छोटे भाई इंटर के छात्र सनी बिलख पड़ा। नजीराबाद थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि घटना के पीछे का पिता की मौत का अवसाद लग रहा है। परिजन खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें