Kanpur News: अर्मापुर एस्टेट में एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड ने अपने छठे स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय भव्य रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन किया। तीन साल बाद आयोजित इस प्रदर्शनी में सारंग, धनुष तोप, पिनाक मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर, जेवीपीसी कार्बाइन और मैगगन मशीन गन जैसे आधुनिक स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन किया गया।
कानपुर के अर्मापुर एस्टेट में बुधवार को एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्ल्यूईआईएल) की ओर से अपने छठे स्थापना दिवस पर हथियारों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान धनुष, सारंग तोप के अलावा मल्टी बैरल रॉकेट लांचर पिनाक, अलग-अलग प्रकार की तोप के गोलों के अलावा जेवीपीसी कारबाइन, मैगगन मशीनगन आदि का प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनी का आयोजन तीन साल बाद किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन एडब्ल्यूईआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक उमेश सिंह ने किया। प्रदर्शनी में आयुध इकाई द्वारा निर्मित आधुनिक रक्षा उत्पाद दो दिन तक दिखाए जाएंगे। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए होगी और सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक खुली रहेगी।