कानपुर में बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के शिवराजपुर में आयोजित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जनसभा के दौरान अवधेश कोरी को बिल्हौर सीट से बसपा प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते ही समर्थकों व कार्यकर्ताओं में हलचल बढ़ गई।
विज्ञापन
जनसभा के दौरान एक अन्य घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों का ध्यान खींचा। बताया जा रहा है कि बसपा के बिल्हौर विधानसभा अध्यक्ष विनय गौतम को मंच पर जगह नहीं मिल सकी। इसको लेकर कार्यक्रम स्थल और स्थानीय सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गइै हैं।