फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, साला-बहनोई घायल

Sun, 22 Mar 2026 11:37 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घर लौटते समय बिनगवां रेलवे पुल पर हादसा हुआ। 
विज्ञापन
पवन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बिनगवां रेलवे पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ऑटो चला रहे अफजलपुर निवासी पवन (21) की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे उसके दोस्त साला-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती करा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अफजलपुर निवासी किसान पिता मुनेश्वर सिंह ने बताया कि पवन नौबस्ता स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। परिवार में उसकी मां रीता और छोटा भाई अभिषेक हैं। मंझला बेटा पवन शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे ऑटो से अफजलपुर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला
उसके साथ लवकुश विहार निवासी साले बहनोई रानू और सरताज बैठे थे। 1:15 बजे रेलवे पुल के पास पहुंचे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारते हुए घाटमपुर की ओर भाग निकला। हादसे में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें