नवाबगंज थानाक्षेत्र में गीता पार्क के पास सोमवार रात ऑटो चलाकर घर लौटे युवक की दरवाजा खटखटाते समय बिजली के कटे केबल में हाथ छू जाने के कारण खड़े-खड़े जान चली गई। गीतापार्क के पास निवासी चंद्रप्रकाश (40) ऑटो चलाते थे। परिवार में पत्नी साधना और बेटी नैंसी है। बड़े भाई शिवप्रकाश ने बताया कि सोमवार रात चंद्रप्रकाश ऑटो चलाकर घर लौटे थे।
शराब के नशे में घर के दरवाजे के पास ही बिजली का मीटर लगा है। दरवाजा खोलने के लिए खटखटाते समय वह लड़खड़ा गए और हाथ मीटर के पास लगे कटे केबल में छू गया। करंट की चपेट में आ गए। डंडा मारकर छुड़ाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नवाबगंज पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।