पकड़ा गया लुटेरा हिमांशु उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
सवारी बैठाकर उन्हें लूटने के आरोपी ऑटो चालक दर्शनपुरवा निवासी हिमांशु उपाध्याय को फजलगंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। प्रतापगढ़ के रहने वाले शिवम वर्मा और उनके चचेरे भाई नीरज गुजरात के सूरत स्थित कपड़ा कारखाने में काम करते हैं। सोमवार रात दोनों बस से फजलगंज आए। यहां से सेंट्रल स्टेशन जाने के लिए ऑटो रोकी।
उसमें पहले से दो युवक बैठे थे। ऑटो चालक ने सुनसान इलाके में ले जाकर पीटा और 17 हजार रुपये लूट लिए थे। शिवम ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से ऑटो को खोज निकाला। हिमांशु से सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने लूट की वारदात कबूल ली। फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 1500 रुपये और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद हुई है। दो अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही है।