फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ओवरब्रिज पर उलटी दिशा से आ रहे ऑटो की स्कूल बस से टक्कर, हाईवे पर लगा जाम…दो एंबुलेंस फंसीं

Fri, 12 Dec 2025 08:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर ओवरब्रिज पर गलत साइड से आ रहे ऑटो की स्कूल बस से टक्कर हो गई। वहीं, एनएचएआई की क्रेन एक घंटे देरी से आने के कारण हाईवे पर भीषण जाम लग गया, जिसमें दो एम्बुलेंस फंसी रहीं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे महाराजपुर ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा हुआ। जब उलटी दिशा में तेज रफ्तार से आ रहा एक ऑटो स्कूली बस से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर की ओर से आ रहा ऑटो चालक नियमों की अनदेखी करते हुए उलटी दिशा से ऑटो लेकर कानपुर की तरफ बढ़ रहा था। इसी दौरान महाराजपुर स्थित ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस बच्चों को लेकर फतेहपुर की ओर जा रही थी।

विज्ञापन

ओवरब्रिज के बीचोंबीच दोनों वाहनों में सीधी भिड़ंत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी मोहम्मद फैजान मौके पर पहुंचे और घायल चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। राहगीरों ने बताया कि क्षतिग्रस्त ऑटो और बस को हटवाने के लिए एनएचएआई टीम को कई बार फोन किया गया, लेकिन सूचना के एक घंटे बाद भी क्रेन मौके पर नहीं पहुंच सकी। क्रेन न आने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया और इसी जाम में दो एंबुलेंस भी करीब एक घंटे तक फंसी रहीं।

विज्ञापन

कई स्कूली बसें और एंबुलेंस घंटों फंसी रहीं
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को एक ट्रैक्टर ट्राली में बांधकर हाईवे से हटवाया , जिसके बाद यातायात धीरे धीरे सुचारू हो सका। एनएचएआई टीम का कहना है कि क्रेन अत्याधिक दूरी पर थी। 48 किलोमीटर के दायरे में केवल दो क्रेन होने के कारण मौके तक पहुंचने में समय लग गया। ओवरब्रिज पर जाम लगने से नीचे अंडरपास तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई स्कूली बसें और एंबुलेंस घंटों फंसी रहीं, जिससे अभिभावकों और राहगीरों में भारी परेशानी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें