कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित डोमनपुर रोड पर रिजवान फार्म हाउस के पास बड़ा हादसा हो गया। मुंडन कराने के लिए दिबियापुर से बक्सर घाट उन्नाव स्थित चंद्रिका देवी मंदिर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में छह माह के बच्चे समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
हादसा देख राहगीरों ने पानी में घुसकर महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। घायलों में दिबियापुर से आई सुखरानी (55), सन्नो पत्नी दिनेश निषाद, छह माह का प्रदीप, दिव्यांशी (13) पुत्री कुलदीप, रन्नो (30) पत्नी कुलदीप, कुंती (50) पत्नी लक्ष्मीनारायण, आठ वर्षीय विकास पुत्र राधेश्याम, सन्नो पत्नी राधेश्याम और तीन वर्षीय आकांक्षा शामिल हैं।