कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपनी ननद के खिलाफ 7 वर्षीय बेटी को पीटने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि ननद उसकी गैर मौजूदगी में 7 वर्षीय बेटी को मारती-पीटती और धमकाती थी। इस वजह से बेटी डिप्रेशन चली गई है। नौबस्ता पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से अमरोहा की रहने वाली राशि शुक्ला की शादी 2009 में के ब्लॉक किदवई नगर निवासी वैभव शुक्ला से हुई थी। सवा साल पहले उनके पति वैभव की लंबी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। पास के स्कूल में पढ़ाकर वह अपनी तीन बेटियों की जिम्मेदारी संभाल रही थी। राशि ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटी ने बताया कि स्कूल से आने के बाद बुआ नंद श्रद्धा शुक्ला उससे बहुत देर तक पैर दबवाती है और जब थकने की बात कहती है तो बाल नोचकर पिटाई करती है।