फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डीएम पर अभद्र टिप्पणी के ऑडियो वायरल, सीएमओ बोले- मेरे खिलाफ रचा जा रहा है षड्यंत्र…आवाज मेरी नहीं

Sat, 14 Jun 2025 12:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मामले में सीएमओ ने कहा है कि मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है। आजकल एआई के समय में किसी को भी फंसाया जा सकता है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देखो ऐसा है 75 के 75 जिले में यही एक ऐसा.... है जो ढोल बजा रहा है। मैंने आज तक ऐसा डीएम देखा ही नहीं, जो किसी बात को इत्ती करके बोले। यह शुक्रवार को वायरल हुए ऑडियो के अंश हैं, जिसे कथित तौर पर जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी हरिदत्त नेमी का बताया जा रहा है। इसमें वह किसी व्यक्ति से जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन

इस तरह के कई ऑडियो शुक्रवार को वायरल हुए हैं। ऑडियो में सीएमओ एक नहीं कई बार गाली-गलौज करते सुनाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे ऑडियो में वह कर्मियों के साथ कमाई को लेकर बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। इसमें कर्मियों से पूछ रहे हैं कि कहां से पैसों का इंतजाम होगा। हालांकि सीएमओ ऐसे किसी वायरल ऑडियो में अपनी आवाज होने से इन्कार किया है। अमर उजाला इन ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Trending Videos

ऑडियो में हुई बातचीत के संपादित अंश

ऑडियो नंबर एक
सीएमओ- ये क्या है न, पहले ये मीडिया में रहा, मीडिया वालों की आदत होती है इतनी सी बात को इतनी करके बोलना। बिना बजह की बीच-बीच में कहानी सुनाना, ज्यादा बोलना, बोलता है कि नहीं बोलता।
सीएमओ- मीटिंग 20 मिनट की होती तो दो घंटे लगा देता है। दुनिया भर की कहानी, किस्से, जाने क्या-क्या सुना डालेगा। अब तो मैं देख रहा हूं, जो महिलाएं हैं वह चिड़चिड़ाने लगीं हैं उनसे, कुछ भी बोल देता है। इससे उनकी इन्सल्ट होती है।
सीएमओ- वह भिनभिनाती तो हैं, लेकिन बोल नहीं पाती हैं। समझ ये भी जाता है।
व्यक्ति- बहुत ड्रामा करता है।
सीएमओ- किसी दिन कोई महिला........(ऐसे शब्द जो लिखे नहीं जा सकते)।

ऑडियो नंबर दो
सीएमओ- कुछ ऐसा मेरा हिसाब बनाओ, जिससे मेरा मंथली हो जाए। जो मेरा एक क्लेश है, देखो मुझे 10 तो देना है ही निकालकर, कोई आप लोग जुगाड़ बताओ, कैसे करूं।
साथ में बैठा व्यक्ति- सर, जुगाड़.. नर्सिंग होम हैं, चलिए देखिए।
सीएमओ- वह भी है, लेकिन वह तो अब शुरू हुआ है। अभी तक तो इधर-उधर लगे रहे। अब उधर भी दौड़ाऊंगा, रजिस्ट्रेशन वगैरह शुरू होता तो उधर से भी कुछ निकलेगा।
विज्ञापन

मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है। आजकल एआई के समय में किसी को भी फंसाया जा सकता है।  -डॉ. हरिदत्त नेमी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें