फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएमओ के ड्राइवर का ऑडियो भी हुआ वायरल, डीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग, ये थी बातचीत

Sat, 14 Jun 2025 03:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: वायरल ऑडियो में सीएमओ को ड्राइवर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की कार्यशैली के संबंध में बातचीत हो रही है। इसमें सूरज सीएमओ का पक्ष रखते हुए डीएम के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में इन दिनों शहर में एक ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। ये ऑडियो सीएमओ हरिदत्त नेमी के ड्राइवर सूरज का बताया जा रहा है। इसमें सूरज और एक महिला के बीच जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की कार्यशैली के संबंध में बातचीत हो रही है। इसमें सूरज सीएमओ का पक्ष रखते हुए डीएम के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में हुई बातचीत
सूरज- आप बताइए कितने प्रूफ दे दें, उससे ज्यादा तो कोई भ्रष्ट अधिकारी है ही नहीं, कानपुर नगर छोड़ो पूरे यूपी में कोई नहीं है।
महिला- चलो, आप डीएम साहब के खिलाफ कोई प्रूफ दे दीजिए, मैं मान जाऊंगी।
सूरज- अब हम लोग बहुत छोटे कर्मचारी हैं न इसलिए।
महिला- छोटा-बड़ा कोई नहीं होता है, मेहनत तो आप भी कर रहे हो न।
सूरज- अभी अगर हम भी शासन-प्रशासन में बैठे होते तो दिखा देते डीएम को।
महिला- नहीं-नहीं छोटा-बड़ा कोई नहीं होता, आप भी तो मेहनत ही कर रहे हैं। आप फ्री की तनख्वाह थोड़ी न ले रहे हैं। आप इस टाइम धूप में खड़े हैं, जैसे भी खड़े होंगे, तो आप भी मेहनत ही कर रहे होंगे न। ये बताइये, सीएमओ साहब तो तेजी में रहते हैं।
सूरज- ये तरीका गलत है बात करने का, सीएमओ साहब ये करते हैं, सीएमओ साहब वो नहीं करते हैं।
महिला- आपके सीएमओ साहब गलत थे, गलत हैं, गलत रहेंगे और आप डीएम साहब को गलत बोल नहीं सकते हैं। आप मुंह पर बोल देंगे डीएम साहब के।
सूरज- हमारे अधिकारी को कोई गलत बोलेगा तो हम नहीं बोलेंगे।
महिला- नहीं, आप कह रहे हैं न डीएम साहब गलत हैं, आपके डीएम साहब बिल्कुल सही हैं जितेंद्र प्रताप सिंह।
सूरज- 100 प्रतिशत गलत हैं।
महिला- मैंने आपकी रिकॉर्डिंग कर ली है, आपने डीएम साहब को गलत बोला है। अब यह रिकॉर्डिंग उन तक पहुंचेगी।
सूरज- हां कह देना, आप रिकॉर्डिंग भेज देना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें