फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल तिवारी हत्याकांड: पीट-पीटकर की थी हत्या, साजिश में शामिल महिला का देवर भी गिरफ्तार, ससुर की तलाश जारी

Tue, 03 Nov 2026 01:57 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़ के गंभीरपुर गांव में महिला के बुलाने पर आधी रात घर पहुंचे अतुल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में शामिल महिला के देवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला, उसके पति और सास को पुलिस सोमवार को ही जेल भेज चुकी है। वहीं, ससुर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में शनिवार आधी रात महिला के बुलाने पर उसके घर पहुंचे युवक की मुंह बांधकर बेरहमी से पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने महिला के देवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे जेल भेज भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

इससे पहले पुलिस घटना की सूत्रधार महिला रमा अवस्थी उर्फ सुमन, उसके पति विकास अवस्थी और सास बबली अवस्थी को गिरफ्तार कर सोमवार को ही जेल भेज चुकी है। वहीं, घटना में शामिल रहे महिला के ससुर कालिका प्रसाद उर्फ कल्लू अवस्थी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

आधी रात को अपने घर बुलाया था
मालूम हो कि शनिवार रात गंभीरपुर निवासी रमा अवस्थी उर्फ सुमन ने फोन कर गांव के ही अतुल उर्फ गोपाल तिवारी को आधी रात अपने घर बुलाया था। इसके बाद उसने पति विकास अवस्थी, देवर मोहित अवस्थी, ससुर कल्लू अवस्थी और सास बबली के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। कुछ देर बाद अतुल की मौत हो गई थी। घटना के बाद से गांव में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें