फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एटीएम हैकर ने एमआर का किया अपहरण, फिर बंधक बनाकर पीटा, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 26 Dec 2024 12:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एटीएम हैकर ने एमआर का अपहरण कर बंधक बनाकर पीटा। पीड़ित ने पांच के खिलाफ चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दवा कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) ने गाली गलौच के विरोध पर एटीएम हैकरों पर अपहरण कर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चकेरी के अहिरवां के सदानंदनगर निवासी कमल कुमार तिवारी एक दवा कंपनी में एमआर हैं। कमल के अनुसार 22 दिसंबर की रात वह लाल बंगले से अपने घर जा रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान काली बाड़ी के पास कार सवार नीरज ठाकुर, गोलू चंदेल, यश ठाकुर, अभिरल अवस्थी और आदित्य चौहान ने उन्हें रोका और गाली गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने उन्हें जबरन कार में डालकर नीरज के चट्टे पर ले जाकर बंधक बनाकर पीटा। देर रात करीब एक बजे बचकर घर पहुंचे कमल ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि आरोपी एटीएम हैकर हैं और लूट समेत अन्य वारदात भी कर चुके हैं। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें