लंबे इंतजार के बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) का 10वीं और 12वीं का परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। 10वीं में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के आधार खरे और एलेन हाउस पब्लिक स्कूल की आफरा अली ने 99.2 फीसदी अंकों के साथ सिटी टॉप किया। 12वीं में डीपीएस कल्याणपुर के आशुतोष जालान और सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर की मुद्रा शुक्ला ने शहर टॉप किया है। दोनों को 99.2 फीसदी अंक मिले हैं।
12वीं में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर की अनन्या वाजपेयी 98.80 फीसदी अंक के साथ शहर में दूसरे और डीपीएस आजादनगर के उत्कर्ष झा 98.60 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, एलेन हाउस खलासी लाइन की आद्या अग्रवाल 98.40 फीसदी अंक के साथ चौथे और केडीएमए की वान्या आनंद, सर पदमपत सिंहानिया के यशप्रीत सिंह 98 फीसदी अंक के साथ शहर में पांचवें स्थान पर रहे।
10वीं में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के केशव द्विवेदी 98.6 फीसदी अंक के साथ शहर में दूसरे स्थान पर रहे। डीपीएस कल्याणपुर की सार्वी, यहीं की आकर्षिता निगम व डीपीएस आजादनगर की शिप्रा मिश्रा 98.4 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के योहांश डोबाल और सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर के कार्तिकेय सिंह 98.2 फीसदी अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। इसी तरह डीपीएस बर्रा के शुभ चौहान, डीपीएस कल्याणपुर की अभदिजा सोलंकी, नमन कटियार, प्रताप इंटरनेशनल स्कूल के अनुशिक अग्निहोत्री, आर्मी पब्लिक स्कूल के हर्षवर्धन सिंह 98 फीसदी अंक के साथ शहर में पांचवें स्थान पर रहे।