फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ई-रिक्शा को टक्कर मार फुटपाथ पर चढ़ी सेना अधिकारी की कार, चार घायल

Wed, 02 Apr 2025 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुआ ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैंट में अब्दुल हामिद चौक के पास गड्ढे से बचने के लिए चालक ने ई-रिक्शा अचानक मोड़ दिया। पीछे चल रही सेना के अधिकारी की होंडा सिटी कार बचने की कोशिश में ई-रिक्शे को टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई। ई-रिक्शा सड़क किनारे बने सूखे नाले में जा घुसा। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा सवार दंपती समेत सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


ओमपुरवा निवासी मोहम्मद मोइन दिल्ली जाने के लिए मंगलवार रात ई-रिक्शा से पत्नी हुसैना बेगम बेटे तसलीन अहमद के साथ रेलवे स्टेशन के लिए निकले। रास्ते में अब्दुल हामिद चौक के पास सड़क पर मौजूद एक गड्ढे को बचाने के लिए चालक ने ई-रिक्शा मोड़ दिया। इस दौरान पीछे से आ रहे होंडा सिटी कार सवार सेना के अधिकारी ने उन्हें बचाने के प्रयास किया। बावजूद इसके कार और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। साथ ही कार दूसरी लेन में फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुलने के कारण कार सवार लोग मामूली रूप से चुटहिल हुए। वहीं, ई-रिक्शा सड़क किनारे बने सूखे नाले में जा घुसा। हादसे के बाद चीख-पुकार बच गई।

इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने ई-रिक्शा सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे में मोहम्मद मोईन पत्नी हुसना बेगम और बेटा तसलीन अहमद समेत ओमपुरवा निवासी ई-रिक्शा चालक अतहर खान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए केपीएम अस्पताल भेजा। कैंट थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया गड्ढा बचाने के कारण ई-रिक्शा और कार में टक्कर हुई थी। हादसे में ई-रिक्शा सवार लोग घायल हुए थे। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें