फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नरायनपुर में सेना और प्रशासन ने रोपे पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प…कहा- स्वच्छ पर्यावरण की है जरूरत

Fri, 11 Jul 2025 02:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरायनपुर गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत सेना और प्रशासन ने पौधे रोपित किए। इस दौरान पौधा लगाएं, जीवन बचाएं अभियान को मजबूत करने की अपील की गई।
विज्ञापन
सेना और प्रशासन ने किया पौधरोपण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नरवल तहसील के विकास खंड सरसौल के अंतर्गत नरायनपुर गांव में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय सेना की गंगा टास्क फोर्स और उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा की संयुक्त अगुवाई में सैकड़ों फलदार और छायादार पौधे रोपित किए गए।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने पौधरोपण को पर्यावरण, वन्यजीव और मानव जीवन के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि हरे पेड़-पौधे पृथ्वी का श्रंगार हैं और पर्यावरण संतुलन के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने ‘पौधा लगाएं, जीवन बचाएं’ अभियान को मजबूत करने की अपील की और युवाओं की जागरूकता की सराहना की।

विज्ञापन

नरायनपुर गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम - फोटो : amar ujala

पौधारोपण स्वच्छ पर्यावरण के लिए जरूरी
गंगा टास्क फोर्स के नायब सूबेदार टेक बहादुर ने कहा कि पौधारोपण सभी की सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारी है। साथ ही, स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक जरूरी भी। उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल ऑक्सीजन और फल प्रदान करते हैं, बल्कि छांव और हरियाली से धरती को जीवन देते हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्रा सहित ग्रामीण व सेना के जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें