फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोहरे की वजह से आईआईटी क्षेत्र में एक्यूआई 370 के करीब, यहां दमघोंटू हुआ प्रदूषण का स्तर

Tue, 03 Jan 2023 06:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। बादलों के कारण प्रदूषण के कण ऊपर नहीं जा पा रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आईआईटी का एक्यूआई 369 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कानपुर में बढ़ा प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे की वजह से ग्रीन जोन में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। मंगलवार को आईआईटी शहर का सबसे प्रदूषित क्षेत्र रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 369 दर्ज किया गया। एक सप्ताह में दूसरी बार है, जब आईआईटी क्षेत्र का एक्यूआई शहर में सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन


किदवईनगर में एक्यूआई 246 दर्ज किया गया। नेहरूनगर और कल्याणपुर में 300 के पार रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो आईआईटी के आसपास के क्षेत्र में चल रहे निर्माण की वजह से धूल भरे कणों की मात्रा ज्यादा है। कोहरा होने से ये कण ऊपर नहीं जा पाते। इस वजह से प्रदूषण बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें