फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएचएस सेंटर में ‘अन्वय लोकतंत्र 1.0’ का आगाज, 180 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा, दिखाई अपनी प्रतिभा

Fri, 09 Oct 2026 01:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएचएस एजुकेशन सेंटर में सोशिएनेक्स एलएलपी के तत्वावधान में दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन ‘अन्वय लोकतंत्र 1.0’ का भव्य आगाज हुआ। इस सम्मेलन में 180 से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श और वाद-विवाद कर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएचएस सेंटर में अन्वय लोकतंत्र 1.0 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सीएचएस एजुकेशन सेंटर में दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन ‘अन्वय लोकतंत्र 1.0’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सोशिएनेक्स एलएलपी के तत्वावधान में नौ और 10 अक्टूबर को आयोजित इस सम्मेलन में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के 180 से अधिक छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंचे युवा प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय महत्व के कूटनीतिक विषयों पर तर्क-वितर्क और विचार-विमर्श के जरिए अपनी भाषण कला और संसदीय ज्ञान का प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान गठित विभिन्न संयुक्त राष्ट्र समितियों और राष्ट्रीय बोर्डों में छात्र-छात्राओं को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यूएनजीए समिति में अध्यक्ष नमन पाहुजा के साथ सह उपाध्यक्ष शिवांश नारंग और विक्रम सिंह कमान संभाल रहे हैं। वहीं यूएनसीएसडब्ल्यू समिति की अध्यक्षता गुरप्रीत सिंह कर रहे हैं, जबकि नलिनाक्ष श्रीवास्तव उपाध्यक्ष की भूमिका में हैं। अखिल भारतीय राजनीतिक दल बैठक में को-मॉडरेटर विशेष व पार्थ गुप्ता तथा प्रखर नारायण सिंह स्क्राइब के रूप में मुस्तैद हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

">http://



प्रबंधन और अतिथियों ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय प्रेस विभाग का प्रभार वेदांशी मेहरोत्रा और अर्शप्रीत सिंह के हाथों में है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत तर्कों और कूटनीतिक कौशल की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर सीएचएस के संस्थापक मोहित यादव, प्रधानाचार्या गीता यादव, निदेशक श्रुतिका मोहित यादव, उप प्रधानाचार्या शर्मदा शुक्ला तथा ‘अन्वय लोकतंत्र’ की संस्थापक खुशी सिंह चंदेल विशेष रूप से मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर छात्रों को वैश्विक नागरिक बनने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें