फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एंटी नार्कोटिस्क फोर्स ने पांच गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 75 किलो गांजा बरामद

Mon, 01 Sep 2025 01:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

क्राइम ब्रांच की एंटी नार्कोटिस्क टीम ने रामादेवी फ्लाईओवर पर घेराबंदी कर गांजा तस्करों को दबोचा।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच की एंटी नार्कोटिस्क टीम ने सोमवार को रामादेवी फ्लाईओवर पर घेराबंदी कर एक बोलेरो की डिकी से 74 किलो गांजा बरामद किया। साथ ही दंपती समेत पांच तस्करों को दबोच लिया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि क्राइम ब्रांच की एंटी नार्कोटिस्क विभाग को सूचना मिली कि ओडिशा, छत्तीसगढ़ से एक बोलेरो कानपुर आ रही है जिसमें गांजा ले जाया जा रहा है। इस पर रामादेवी फ्लाईओवर के ऊपर घेराबंदी कर गाड़ी को रोक लिया गया। गाड़ी में दो महिला और तीन पुरुष थे। पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम सोहेल उर्फ सुहान, मल्लिका सुल्ताना अहमद, श्याम सिंह, देवी प्रसाद और सचेंड़ी निवासी गुड्डी बताया।

बोलेरो की डिकी से 74 किलो गांजा, 35 हजार रुपये और पांच मोबाइल बरामद हुए हैं। तस्कर गुड्डी ने बताया कि वह गांजे की पुड़िया बनाकर बेचती थी। उससे सचेंडी स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र भी अक्सर चोरी-छिपे गांजा लेने आते थे। एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि तस्करों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दंपती सुहान और मल्लिका सरगना
पुलिस के मुताबिक दंपती सोहेल उर्फ सुहान और मल्लिका सुल्ताना अहमद गैंग के सरगना हैं। दोनों ने सचेंडी निवासी गुड्डी को गांजा देने की बात कबूली है। बताया कि गांजे के पांच-पांच किलो के पैकेट बनाकर वह लोग लेकर आ रहे थे। पैकेट को डिग्गी के नीचे छुपाकर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें